TonTonPirates एक एक्शन खेल है जिसमें भूमिका एवं रणनीति के संकेत मौजूद है। इस खेल में आपको दुश्मन जहाज़ पर आक्रमण करने के लिए समुद्री डाकू के दल को तैनात करने का कार्य सौंपा जाता है।
इसका गेमप्ले काफी सरल है: दूसरे जहाज़ पर आक्रमण करने के लिए आपको केवल स्क्रीन पर उंगली स्लाइड करनी है ताकि आप दुश्मनों के खिलाफ अपने डाकुओं को तैयार कर सकें। यह रणनीति आपको उनके दल को नाश करने एवं उनके खजाने को लूटने में मदद करेगी। अगर आप अपने जहाज़ को बचाना चाहते हैं, तो आपको अपने जहाज़ सहित अपने दल को रणनीतिक स्थान पर रखना होगा ताकि दुश्मनों के खिलाफ लड़ने में वे आपकी मदद कर सकें।
युद्धों को जीतने एवं खजाना एकत्र करने पर, आप नए दल में नए डाकुओं को जोड पाएंगे। आप अपने डाकुओं के स्तरों को भी बढा सकते हैं ताकि उनके पास अधिक जीवन अंक हों और वे अधिक नुकसान पहुंचा सकें। याद रखें कि आप केवल बलवान दुश्मन का ही सामना कर सकते हैं यदि आपके पक्ष में अच्छी तरह से प्रशिक्षित डाकू मौजूद हैं।
TonTonPirates एक मज़ेदार व अनोखा खेल है। इस खेल में शानदार ग्राफिक के साथ अनलॉक करने के लिए कई सारे किरदार व जहाज़ मौजूद हैं।
कॉमेंट्स
TonTonPirates के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी